Jaipur: सीएम गहलोत आज पेंशन लाभार्थियों से करेंगे बात, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1 हजार करोड़
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: सीएम अशोक गहलोत आज पेंशन योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही सीएम 50 लाख अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 1 हजार करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में गहलोत लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और वे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रेल से प्रारंभ हुए महंगाई राहत कैंपों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 50 लाख से अधिक लाभार्थियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव समित शर्मा ने बताया कि राज्य में 7 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत वृद्धजन, एकल नारी, विशेष योग्यजन तथा लघु एवं सीमान्त किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। वर्तमान में 93.50 लाख व्यक्तियों को इसका लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में 75 वर्ष तक की आयु के लाभार्थियों को देय न्यूनतम पेंशन राशि बढा कर 1000 रूपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी। इस घोषणा का लाभ इस दायरे में आने वाले लगभग 67 लाख पेंशनर्स को मिलेगा एवं राज्य सरकार इस पर 2 हजार 222 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष अतिरिक्त वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने पेंशन राशि में प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की स्वतः बढोतरी करने की भी घोषणा की थी।
अजमेर में 2,03,152, अलवर में 2,79,378, बांसवाड़ा में 1,30,703, बारां मे 77,155, बाड़मेर में 1,85,083, भरतपुर में 1,75,399, भीलवाड़ा में 1,96,793, बीकानेर में 1,42,131, बूंदी में 87,970, चित्तौड़गढ़ में 1,32,621, चूरू में 1,54,918, दौसा में 1,01,702, धौलपुर में 86,701, डूंगरपुर में 95,769, श्रीगंगानगर में 1,38,720, हनुमानगढ़ में 1,54,412, जयपुर में 4,41,922, जैसलमेर में 29,133, जालोर मे 1,51,340, झालावाड़ में 1,35,300, झुंझुनूं में 1,76,548, जोधपुर में 2,47,115, करौली में 97,803, कोटा में 1,17,130, नागौर में 3,02,562, पाली में 1,95,116, प्रतापगढ़ में 57,081, राजसमंद में 1,06,237, सवाई माधोपुर में 82,027, सीकर में 2,13,925, सिरोही में 80,179, टोंक में 1,29,178 तथा उदयपुर में 2,16,766 पेंशनर्स को राशि हस्तांतरित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: