जयपुर में दोमंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका, बिजली सप्लाई रोकी गई
Jaipur News : जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार शाम अचानक एक दोमंजिला इमारत गिर गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
Edited By Gaurav Pandey

जयपुर में गिरी इमारत
Edited By Gaurav Pandey

जयपुर में गिरी इमारत
Jaipur Building Collapse : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़े हादसे की खबर आई है। यहां के जवाहर नगर इलाके में स्थित मामा होटल के पास गुरुवार की देर शाम एक दोमंजिला इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में कई वाहन दब गए हैं और कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में बिजली सप्लाई रोक दी गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार यह इमारत निर्माणाधीन थी। गुरुवार को ही इमारत की दीवार में दरार भी आ गई थी, जिसके बाद रात होते-होते इमारत ही धराशाई हो गई। हादसे के समय बिल्डिंग के अंदर कितने लोग थे यह पता करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक यही बताया जा रहा है कि घटना में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मलबा हटाने का काम चल रहा है।
जयपुर के जवाहर नगर इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।#Jaipur #Rajasthan #JaipurBuildingCollapse pic.twitter.com/IPlEHWKssN
— Gaurav Pandey (@penn_gaurav_) August 29, 2024
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस इमारत का निर्माण 4 दुकानों के ऊपर कराया जा रहा था। जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पिछले 2 साल से अवैध निर्माण चल रहा था। लेकिन, नगर निगम के अधिकारियों ने इसे लेकर कुछ नहीं किया। एक और व्यक्ति ने बताया कि जिस जगह पर इमारत गिरी है वहां पर एक जूस की दुकान भी थी, जिस पर कुछ बच्चे भी थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: