'भाजपा का झंडा अब कानून से ऊपर होने का प्रतीक', जयपुर की सड़क पर युवक को रौंदने के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल

जयपुर में भाजपा का झंडा लगी हुई एक कार ने युवक को रौंद दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के आरोपी मौके से भागने लगे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी डंडे लेकर लोगों को डराने-धमकाने लगे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rajasthan News, Jaipur News, Video Viral, BJP Flag, Jaipur Police, BJP, Congress, राजस्थान समाचार, जयपुर समाचार, वीडियो वायरल, भाजपा का झंडा, जयपुर पुलिस, भाजपा, कांग्रेस

कार पर लगा बीजेपी का झंडा।

विज्ञापन

राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सड़क पर घायल पड़ा दिखाई दे रहा है और कुछ लोग बीच सड़क पर डंडें से लोगों को डराते-धमकाते नजर आ रहे हैं। इनकी गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी और दादागिरी लगातार बढ़ती जा रही है।

कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता वाहनों पर झंडे लगाकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र एक निर्दोष व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह खेड़ी ने एक बयान जारी कर कहा कि यह सिर्फ एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि भाजपा की राजनीति का असली चेहरा है, जहां हिंसा और भय का माहौल बनाया जा रहा है।

Advertisment

उपमुख्यमंत्री ने साधी चुप्पी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्य की भाजपा सरकार और विद्याधर नगर विधायक दीया कुमारी हैं। वे उपमुख्यमंत्री भी हैं। इस घटना पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेह होने के बजाय, ऐसे तत्वों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार को इस घटना के बारे में जवाब देना चाहिए। अब इस घटना को लेकर क्या कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने सरकार को दी चेतावनी

कांग्रेस ने घटना की न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर भाजपा सरकार इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन पर इस मुद्दे को उठाएगी।फिलहाल, इस पूरे मामले पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ