Rajasthan 7 Murders Inside Story: राजस्थान में होली पर रंगों की नहीं खून की होली खेली गई। आज राजस्थान वासियों का दिल दहल गया, जब उन्होंने 7 हत्याओं की खबर सुनी। 2 हत्याएं उदयपुर में की गईं, वहीं झालावाड़ में एक ट्रक ने 5 लोगों को कुचल दिया। हादसास्थल पर मंजर काफी खौफनाक था।
पुलिस स्टेशन के पास हुए हादसे में मारे गए लोगों की लाशें सड़क से ऐसे चिपकी थीं कि हालत देखकर पुलिस वालों का भी कलेजा मुंह को आ गया। एक पुलिस वाले को तो उल्टियां लग गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: बेजुबान के साथ हैवानियत, पत्थर उठा-उठा कर मारे; ‘जल्लाद’ युवक की हरकत का वीडियो देख पुलिस भी भड़की
रंजिशन चाकू घोंपे, एक पीट-पीट कर मार दिया
राजस्थान के उदयपुर में शनिवार देररात 2 वारदातें हुईं। दोनों वारदातें रिषभदेव पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके में अंजाम दी गईं। होली प्रोग्राम में विवाद के चलते बदमाशों ने 3 लोगों को चाकू घोंप दिए। हमले में घायल हुए अनिल नामक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया।
वहीं 2 घायलों की हालत काफी नाजुक है। इस वारदात के बाद भरदा इलाके में एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया है। वारदात शराब के नशे में धुत युवकों ने अंजाम दी। मृतक का नाम सुरेश है। सुरेश भी शराब के नशे में बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
यह भी पढ़ें:इस शख्स की गवाही से अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार; जानें कौन है शरद रेड्डी और शराब घोटाले में क्या भूमिका?
विवाद का बदला लेने को 5 लोगों को ट्रक से कुचला
तीसरी वारदात झालावाड़ जिले में 2 पक्षों के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। 2 गुटों में विवाद हुआ तो एक गुट के लोग थाने में शिकायत देने चले गए, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने बदला लेने के लिए उन्हें थाने के पास ही ट्रक से कुचल दिया। उन्हें तब तक कुचला गया, जब तक उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया।
उन्हें तब तक ट्रक से कुचला गया, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद जिसने भी मंजर देखा, उसकी चीखें निकल गई। लाशें सड़क से चिपकी थीं। हत्याकांड भवानी मंडी रोड पर पगारिया थाना इलाके में अंजाम दिया गया। मृतक बिन्नायना और हनावदा गांव के बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद मृतकों के गांवों में तनाव का माहौल है।
यह भी पढ़ें: टॉयलेट में 28 लाशें, गोलियां मारते आतंकी, दम तोड़ते लोग; Moscow Terror Attack का वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines