---विज्ञापन---

दुनिया

टॉयलेट में 28 लाशें, गोलियां मारते आतंकी, दम तोड़ते लोग; Moscow Terror Attack का वीडियो आया सामने

Moscow Terror Attack Video Viral: मॉस्को में हुए आतंकी हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसके देखकर आपका दिल दहल जाएगा। रूसी अधिकारियों ने आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए कॉन्सर्ट हॉल के अंदर के भयावह मंजर की कहानी मीडिया वालों को सुनाई, आप भी जानें...

Moscow Terror Attack Latest Video Viral: रूस के मॉस्को में कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिला दिया। हमले के बाद अब तक करीब 133 लाशें मिल चुकी हैं और 107 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 4 गनमैन समेत 11 लोग मॉस्को पुलिस ने डिटेन किए हैं।

वहीं रूस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, 28 लाशें टॉयलेट में और 14 लाशें सीढ़ियों पर पड़ी मिली। वॉशरूम में घुसकर फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है। आतंकी हमले के शोक में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

---विज्ञापन---

पुतिन ने हमलावरों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की। साथ ही दुश्मनों को चेताया कि इन हमलावरों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

 

---विज्ञापन---

पुतिन से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताई पूरी कहानी

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हमले के 24 घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दुश्मनों को चेताया। पुतिन ने बताया कि आतंकियों ने फायरिंग और बम धमाके किए। कुछ लोग गोलीबारी में मारे गए। कुछ लोग धमाके में मारे गए। दुश्मन रूस का बंटवारा नहीं कर पाएंगे।

---विज्ञापन---

रूस के सिक्योरिटी चीफ ने बताया कि उनकी टीम ने 4 संदिग्धों को सफेद रंग की कार में भागते हुए पकड़ा। उन्हें पीछा करके रूस-यूक्रेन बॉर्डर से दबोचा गया। इसलिए शक है कि मॉस्को में आतंकी हमला रूस ने कराया है। हमलावरों को यूक्रेन ने मदद दी और हथियार मुहैया कराए।

वहीं यूक्रेन के अधिकारियों ने प्रेस रिलीज जारी करके कहा कि मॉस्को में आतंकी हमला उन्होंने नहीं कराया। इस तरह की कायराना हरकत नहीं कर सकते।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पेट्रोल बम से किए धमाके, चाकू से गले काटे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने एक आतंकी को घायल शख्स का गला काटते हुए देखा गया। यह खौफनाक मंजर हॉल में लगे CCTV कैमरों में कैद हुए। आतंकियों ने कॉन्सर्ट हॉल में धमाका करने और आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी विटैली ने बताया कि हमलावारों ने पेट्रोल बम फेंके और दनादन फायरिंग की। वह हॉल की छत पर भाग गया। हमलावरों के हाथों में AK-47 थी। जब हमला हुआ, तब हॉल में मशहूर रॉक बैंड पिकनिक का कॉन्सर्ट चल रहा था। लोग एन्जॉय कर रहे थे।

---विज्ञापन---

अचानक हमलावर आकर फायरिंग करने लगे और देखते ही देखते लाशों का ढेर लग गया। हमलावर 5 थे और उन्होंने आर्मी की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी।

First published on: Mar 24, 2024 10:41 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola