बेजुबान के साथ हैवानियत, पत्थर उठा-उठा कर मारे; 'जल्लाद' युवक की हरकत का वीडियो देख पुलिस भी भड़की

Stray Dog Assualt Video Viral: कुत्ते को पत्थर उठा-उठाकर मारने वाली हरकत का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग युवक पर भड़क रहे हैं। वीडियो में युवक नाले में गिरे कुत्ते को बुरी तरह मारता नजर आ रहा है। पुलिस ने एक्शन लेकर आरोपी को दबोच लिया है।

Bihar Dog Beaten Case Accused

Bihar Dog Beaten Case Accused

Man Stone Pelting on Stray Dog Video Viral: लोगों को आपस में लड़ते-झगड़ते, मारपीट करते, एक दूसरे के साथ हैवानियत बरतते हुए देखा होगा। लोग गुस्से में दरिंदगी की हदें भी पार कर जाते हैं, लेकिन आज इंसान इतना अमानवीय हो गया है कि उसे बेजुबान जानवर भी नजर नहीं आते। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

इस वीडियो को देखकर आपका खून खौल जाएगा। कुत्ता नाले में गिर जाता है और एक युवक उसे पत्थर उठा-उठाकर मारता है। बेजुबान कुत्ता इधर उधर भागने के सिवाय कुछ नहीं कर पाया। वह बाहर तक नहीं निकल पाया। आखिर में एक पत्थर लगने से वह घायल होकर नाले में एक जगह कोने में धाराशायी हो जाता है। हालांकि कुत्ते की जान बच गई, लेकिन जल्लाद बने युवक की हरकत देखकर काफी तकलीफ होगी।

विज्ञापन

महिला ने वीडियो बनाकर वायरल किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के खुर्सीपार की है। आरोपी का नाम बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी लकी राव है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 429 के तहत मामला दर्ज किया है। एनिमल रेस्क्यूर आदर्श राय ने वायरल वीडियो देखकर युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान करके उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

वीडियो इलाके में रहने वाली महिला ने बनाया था, जिसने लकी को रोका तो वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर ही कार्रवाई की है। आदर्श राय ने घायल कुत्ते का इलाज कराकर उसे एनिमल केयर सेंटर में भेज दिया है। वहीं लोगों से अपील की है कि वे बेजुबानों के साथ नरमी बरतें। वे बोल नहीं सकते, लेकिन दर्द उन्हें भी होता है।

विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को दी कड़ी चेतावनी

पुलिस के अनुसार, आरोपी लकी के खिलाफ कुत्ते का पत्थर से मारने से रोकने वाली महिला से बदसलूकी और गाली गलौज करने पर भी FIR की गई है। उसके खिलाफ CRPC की धारा 151 के तहत केस दर्ज किया है। इलाके के CSP हरीश पाटिल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक प्रेस रिलीज जारी की गई है।

विज्ञापन

इसमें लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे जानवरों के प्रति नरम व्यवहार रखें। जानवरों के साथ किसी भी तरह की क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानवरों को लेकर कानून काफी सख्त है और सरकार की ओर से भी पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ