हरीश चौधरी वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी के साथ बुलेट की सवारी करते नजर आये, जानें क्या है माजरा
Edited By Nirmal Pareek

Harish Choudhary, bike rally
Edited By Nirmal Pareek

Harish Choudhary, bike rally
बाड़मेर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कुछ ही दिनों में राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने वाली है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। भारत-पाक सीमा से सटे सीमावर्ती जिले बाड़मेर में यूथ कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा से आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी और विधायक हरीश चौधरी एक ही बाइक पर सवारी करते नजर आये।
बता दें राजस्थान के बाड़मेर में गहलोत सरकार के मंत्री और विधायक बाइक यात्रा निकालकर आम लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। यह यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होगी। इसी दौरान कांग्रेस नेता हरीश चौधरी बुलेट पर हेमाराम चौधरी को पीछे बिठाकर यात्रा की शुरुआत कर लोगों को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 1000 बाइक सवारों के साथ निमंत्रण देते नजर आए।
भारत जोड़ो बाइक रैली की अगुवाई कर रहे बायतु विधायक हरीश चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिस तरीके से केंद्र सरकार द्वारा देश में वर्गों के बीच दूरियां बढ़ा कर नफरत की राजनीति का माहौल फैलाया जा रहा है उसी नफरत के जहर को खत्म करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और राजस्थान में यह यात्रा 4 दिसंबर को प्रवेश करेगी। इस यात्रा में बाड़मेर जिले की ऐतिहासिक भागीदारी होगी और हजारों की संख्या में लोग बाड़मेर से यात्रा में पहुंचेंगे।
इसके अलावा राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट बन गया है, जिसमें 4 दिसंबर को झालावाड़ में शाम को यात्रा पहुंचेगी और 21 दिसंबर को अलवर तक रहेगी जहां से हरियाणा में जाएगी। मतगणना के दिन 8 दिसंबर को यात्रा का विश्राम है।19 दिसंबर को अलवर के मालाखेडा में बड़ी रैली है।
आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सरहदी जिले के लोगों को जोड़ने के लिए दो दिवसीय बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह बाइक रैली सीमावर्ती बाखासर रण से शुरू हुई है जो कि सीमावर्ती इलाकों से होते हुए शुक्रवार को सम जैसलमेर पहुंच कर समाप्त होगी। दो दिनों में यह बाइक रैली 400 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: