गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर रोहित राठौड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ा गया अवैध निर्माण

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Gangster Rohit Rathore : राजस्थान की राजधानी जयपुर में गैंगस्टर रोहित राठौड़ के एक अवैध रूप से हुए निर्माण को बुलडोजर चला कर तोड़ा जा रहा है।

Image copy (14)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Gangster Rohit Rathore : गोगामेड़ी हत्याकांड को अंजाम देने वाले गैंगस्टर रोहित राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने पुलिस की सूचना पर कार्रवाई की है। उसके खातीपुरा के सुंदर नगर में स्थित अवैध तरीके से बने घर को तोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार किसी गैंगस्टर के ठिकाने पर बुलडोजर चला है।

विज्ञापन

रोहित राठौड़ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर्स में से एक था। इन लोगों ने गोगामेड़ी के घर में जानकर उन पर गोलियां बरसा दी थीं। इस मामले में पुलिस ने रोहित समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया था।

कौन है रोहित राठौड़

बता दें कि रोहित राठौड़ मूल रूप से नागौर जिले के मकराना का रहने वाला है। उसके खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है जिसमें वह लंबे समय तक जेल की सजा काटी ती। इस मामले में उसे तीन साल पहले जमानत मिली थी। इसके अलावा उसे आर्म्स एक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

उसके पिता सेना में थे और रिटायर होने के बाद आरटीओ में जॉब करते थे। कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। दुष्कर्म के मामले में जमानत मिलने के बाद भी उसे लग्जरी गाड़ियों में घूमते हुए देखा गया था। जानकारी के अनुसार वह संपत नेहरा गैंग से भी जुड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ