भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान, 450 रुपये में मिलेगा सिलेंडर 

Ujjwala Scheme 450 Rupees Cylinder Rajasthan CM Bhajan lal Sharma: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सस्ता सिलेंडर देने की घोषणा की है।

Bhajan Lal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

Ujjwala Scheme 450 Rupees Cylinder Rajasthan CM Bhajan lal Sharma: राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनते ही सस्ते सिलेंडर देने का ऐलान किया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को इसकी घोषणा की। सीएम भजनलाल ने घोषणा की कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत 1 जनवरी से होगी।

विज्ञापन

सस्ते सिलेंडर की इस योजना का फायदा बीपीएल कार्डधारियों को भी होगा। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान 450 रुपये में सस्ता सिलेंडर देने का वादा किया था। इसे घोषणापत्र में भी शामिल किया गया था। नई सरकार ने इसे अपने 100 दिनों के संकल्प पत्र में शामिल किया है। अब इस घोषणा पर अमल किया गया है।

विज्ञापन

विपक्ष के निशाने पर थी सरकार

हालांकि इससे पहले केंद्र सरकार सस्ता सिलेंडर न देने की वजह से कांग्रेस के निशाने पर थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर इसकी घोषणा की। बता दें कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने भी सस्ता सिलेंडर देने की योजना शुरू की थी। एक अप्रैल 2023 से लागू हुई इस योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाता था।

विज्ञापन

राज्य सरकार 156 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी

अब नई सरकार ने इसकी कीमत में 50 रुपये और कटौती करने का ऐलान किया है। यानी राजस्थान में उज्ज्वला और बीपीएल कनेक्शन चला रहे लाभार्थियों को 1 जनवरी 2023 से महज 450 रुपये में सिलेंडर मिल सकेगा। राजस्थान की सरकार को केंद्र सरकार की 300 रुपये की सब्सिडी के अलावा 156 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देनी होगी।

राजस्थान में 70 लाख उज्ज्वला और बीपीएल लाभार्थी

आमजन को फिलहाल गैस सिलेंडर 906 रुपये में उपलब्ध होता है। केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।बताया जा रहा है कि राजस्थान की बीजेपी सरकार के इस फैसले के बाद करीब 52 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में इस वक्त करीब 70 लाख उज्ज्वला और बीपीएल लाभार्थी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ