Gang Rape in Moving Bus: उत्तर प्रदेश के कानपुर से जयपुर जा रही एक चलती बस में गैंग रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चलती बस में दो ड्राइवरों ने 20 साल एक दलित महिला के साथ गैंग रेप किया।
गैंग रेप की घटना 9-10 दिसंबर की रात को हुई
पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 9-10 दिसंबर की रात को हुई, जब एक निजी बस उत्तर प्रदेश से जयपुर की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कानपुर से जयपुर की यात्रा कर रही थी। वह इस दौरान केबिन में बैठी थी। इसी वक्त केबिन के अंदर आरिफ और ललित नाम के ड्राइवरों ने उसके साथ रेप किया।
जयपुर के कानोता थाने में इस गैंग रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। कानोता थाने के थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गैंग रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम आरिफ है। आरिफ को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दूसरा आरोपी ललित भागने में कामयाब रहा। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश कर रही है।
यात्रियों ने आरोपी को पकड़ा
एसएचओ के मुताबिक, पीड़िता केबिन के अंदर थी। जबकि बस के अंदर कुछ और यात्री भी थे। आरोपियों ने रेप को अंजाम देने के लिए केबिन को अंदर से बंद कर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि गैंग रेप की इस दरिंदगी के बाद महिला ने शोर मचा दिया, जिससे बस में सफर कर रहे दूसरे यात्री जाग गए। उन्होंने तुरंत बस रुकवाई और आरिफ को पकड़ लिया। हालांकि ललित मौके से फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम की कोशिश जारी है। महिलाओं पर बढ़ते अपराध के बीच इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है वैवाहिक बलात्कार, पत्नी के साथ जबरन सेक्स पर क्या कहता है कानून?
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines