राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को बड़ी राहत मिली। ईडी मामले में विशेष अदालत के न्यायाधीश खगेंद्र कुमार शर्मा ने उन्हें 3 दिनों की अंतरिम जमानत दी। तीन दिनों के बाद महेश जोशी को फिर सरेंडर करना पड़ेगा। जल जीवन मिशन के 900 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री महेश जोशी को बड़ी राहत देते हुए उन्हें 8 से 10 मई तक के लिए अंतरिम जमानत दी। उन्हें 11 मई को सुबह 8 बजे तक सरेंडर करना होगा। उनकी पत्नी के निधन होने के कारण जोशी को बेल दी गई है। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जल जीवन मिशन (JJM) के 900 करोड़ रुपये के घोटाले में महेश जोशी को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढे़ं : पहलगाम हमले के बाद अजमेर में पुलिस का बड़ा सर्च, 300 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा; पूछताछ जारी
ED ने 24 अप्रैल को किया था गिरफ्तार
JJM स्कैम मामले में गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इस मामले में ईडी ने उनके खिलाफ 3 बार नोटिस भेजा, लेकिन वे पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने 24 अप्रैल को महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया।
JJM घोटाला मामला क्या?
जल जीवन मिशन (JJM) का प्रोजेक्ट करीब 3 लाख 40 हजार करोड़ से ज्यादा का था। केंद्र ने इस प्रोजेक्ट में 2 लाख 80 हजार करोड़ दिए थे। जेजेएम के तहत हर घर में जल पहुंचने के लिए पाइपलाइन बिछाई जानी थी। आरोप है कि महेश जोशी ने न केवल अपने जानने वालों को टेंडर दिलाए, बल्कि दो ऐसी कंपनियों को बड़े टेंडर दिला दिए, जो पूरी तरफ फर्जी थी। यह मुद्दा विधानसभा चुनाव में जोरशोर से उठा, जिसे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सीटिंग विधायक महेश जोशी को टिकट नहीं दिया था।
यह भी पढे़ं : BJP से निकाले गए नेता कौन? जिसने दलित नेता के जाने के बाद राम मंदिर में छिड़का था गंगाजल
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
20 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines