पहलगाम हमले के बाद अजमेर में पुलिस का बड़ा सर्च, 300 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा; पूछताछ जारी

पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में अजमेर में भी पुलिस ने बड़ा तलाशी अभियान चलाया।

Ajmer news

Ajmer news

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के अजमेर में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शुक्रवार सुबह बड़ा तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में चलाया गया, जहां अलग-अलग कॉलोनियों में पुलिस ने दबिश दी। थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चारण ने जानकारी दी कि यह तलाशी अभियान एसपी वंदिता राणा, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ नॉर्थ रूद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुबह 5 बजे से शुरू हुआ और चार घंटे तक चला।

कई इलाकों में घर-घर तलाशी ली गई

इस दौरान पुलिस ने जनता कॉलोनी, इदगाह कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी सहित कई इलाकों में घर-घर तलाशी ली। इस अभियान में करीब 60 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने सघन जांच करते हुए 300 से अधिक संदिग्ध लोगों को पकड़ा। सभी लोगों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनकी पहचान, निवास प्रमाण और नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आतंकी कनेक्शन को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और पुलिस किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरत रही है। गौरतलब है कि गुरुवार को अजमेर भाजपा ने जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन सौंपकर पहलगाम हमले को लेकर चिंता जताई थी और अजमेर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी। इसके बाद ही पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए यह तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। अजमेर में फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ