Manvendra Singh Road Accident VIDEO: राजस्थान के बाड़मेर से सांसद रहे मानवेंद्र सिंह की कार का 30 जनवरी को एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चिंत्रा सिंह का निधन हो गया। इसके अलावा, मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अलवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
https://twitter.com/8PMnoCM/status/1752587701704962457
दिल्ली से जयपुर जा रहे थे मानवेंद्र सिंह
मानवेंद्र सिंह जसोल अपने बेटे और पत्नी के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरियाणा बॉर्डर के पास खुशपुरी गांव में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें आप देख सकते हैं कि कार तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान अचानक वह एक्सप्रेसवे से उतर कर डिवाइडर से टकरा जाती है।
यह भी पढ़ें: ‘कैसे मानें जिंदगी-मौत से जूझ रहे’; आसाराम को हाईकोर्ट से एक और झटका
नींद की झपकी आने की वजह से हुआ हादसा
बताया जाता है कि यह हादसा नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है। एक्सप्रेसवे से उतरने पर कार 150 मीटर तक जाती है और डिवाइडर से टकरा जाती है। इस हादसे में घटनास्थल पर ही मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया। चित्रा चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से थीं। वह भी लंबे समय से राजनीति से जुड़ी हुई थीं। मानवेंद्र का पैतृक गांव बालोतरा जिले के जसोल में है। हालांकि, वे लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रहते हैं।
पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं मानवेंद्र सिंह
मानवेंद्र सिंह पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। मानवेंद्र कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। डॉक्टर जेएस सोलंकी के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह के सीने में चोट लगी है। उनका ब्लड प्रेशर भी लो है। वहीं, उनके बेटे को मामूली चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान: हिजाब को लेकर बढ़ा विवाद, शिक्षा मंत्री बोले- स्कूलों में लगाएंगे रोक
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
16 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines