Food Poisoning: राजस्थान के जोधपुर में समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की दाल खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। 10 बच्चों को एमडीएम (मथुरादास माथुर) हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें खाने में बासी दाल दी गई थी। इसके चलते उन्हें फूड पॉजनिंग (Food Poisoning) हुई। फिलहाल इन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि डॉक्टर सभी की हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।
दो दिन पहले बनाई गई थी दाल
छात्रों ने बताया कि हॉस्टल के मेस में दाल 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे बनी थी। जिसे दूसरे दिन 6 फरवरी की सुबह 11 बजे छात्रों को परोसी गई। इसके बाद उनके साथ ही हॉस्टल के 40-50 बच्चों ने यह दाल खाई थी। खाना खाने के बाद रात को तबीयत बिगड़ने लगी। कई बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सुबह जोधपुर के एमडीएम अस्पताल लाया गया।
इसके बाद इनका इलाज शुरू हुआ इतना सब हो जाने के बाद भी काफी देर तक हॉस्टल का वार्डन मौके पर नहीं पहुंचा। अस्पताल ने समाज कल्याण विभाग को सूचना दी। घटना का पता लगने के बाद कई छात्रों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे और अपने बच्चे के इलाज के बारे में जानकारी ली।
और पढ़िए –Rajasthan: जयपुर और उदयपुर में ACB ने की बड़ी कार्रवाई, RVPNL के कई घूसखोरों को दबोचा
फूड पॉयजनिंग की घटना के बाद चिकित्सा विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए गई है।
10 बच्चों को लाया गया ट्रामा सेंटर
अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि फूड पॉजनिंग की शिकायत के बाद इन बच्चों को यहां के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। इनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया है और उनकी हालत ठीक है। यहां फिलहाल 10 बच्चे लाए गए हैं। जिनका यलो कैटेगरी में इलाज किया जा रहा है।
इधर इस मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ जितेंद्र राजपुरोहित ने बताया फूड पॉजनिंग की घटना के बाद चिकित्सा विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए गई है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा किस वजह से ऐसा हुआ।
SDM ने उप निदेशक से मांगी रिपोर्ट
एसडीएम अपूर्वा परवाल ने स्टूडेंट्स और उनके परिजनों से भी बात की। उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। परवाल ने बताया कि घटना को लेकर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक से रिपोर्ट मांगी गई है।
यह भी पढ़ें: परेश रावल की फिल्म द स्टोरीटेलर ने राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
15 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
18 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines