Jaipur G-Club Firing: जयपुर में रविवार को लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने जीक्लब में बदमाशों से अंधाधुंध फायरिंग करवाई। बदमाशों ने क्लब के बाहर शीशे पर करीब 15 से अधिक राउंड फायर किए। घटना करीब रात 12 बजे की है। मौके पर पहुंची जवाहर थाना पुलिस ने क्लब के सीसीटीवी जब्त कर जांच शुरू कर दी।
https://twitter.com/yashmandawara/status/1619577961824522240
पुलिस ने की नाकाबंदी
जयपुर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लाॅरेंस के गुर्गे रितिक बाॅक्सर ने सोशल (Jaipur G-Club Firing) मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा की सबका नंबर आएगा। फायरिंग के दौरान गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। पुलिस देर रात नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश करती रही।
और पढ़िए – जयपुर जी क्लब फायरिंग मामले में आगरा से चार शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फायरिंग कर परिसर में फेंकी पर्ची
Zee Club firing, Hand Written Slip
जी क्लब के सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि बदमाश जिस समय फायरिंग कर रहे थे। (Jaipur G-Club Firing) वह मौके पर मौजूद थे। बदमाशों ने फायरिंग के बाद एक कागज परिसर में फेंका। जिस पर लिखा था- अगर 1 करोड़ रुपए नहीं दिए तो इससे भी बड़ी घटना हो सकती है।
और पढ़िए – 5 मिनट में उड़ा लेते थे बुलेट बाइक, बंटी-बबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इलाके में दहशत
पुलिस ने जब्त सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कहा कि बदमाशों ने पहले कार से क्लब की रेकी की। उसके कुछ देर बार बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने 15 से अधिक राउंड फायर किए। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। घटना के कुछ देर बार लाॅरेंस के गुर्गे ने घटना कि जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि “राम-राम जयपुर, यह जी क्लब जयपुर पर जो फायरिंग हुई है, यह मैंने ऋतिक बॉक्सर अनमोल बिश्नोई ने करवाई है। याद रहे सबका नंबर आएगा…”
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines