Father Raped Minor Daughter: राजस्थान के पाली से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब नाबालिग गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर दुष्कर्मी पिता को अरेस्ट कर लिया। मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है।
पाली शहर में किराए के कमरे में परिवार के साथ रह रही 13 साल की बच्ची बार-बार पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। ऐसे में परिजन उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे। जांच में सामने आया कि वह गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्ची को सखी सेंटर में भर्ती करवाया। वहां काउंसिलिग के दौरान सामने आया कि बच्ची के पिता ने ही उसके साथ हैवानियत की है। बच्ची ने बताया कि जब उसने यह अपनी मां को बताई तो मां ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ेंः दुकानों-मॉल में तोड़फोड़, कारें फूंकीं, इंटरनेट भी बंद; उदयपुर में क्यों भड़की हिंसा? देखें Video
मां ने बयान बदलने के लिए बनाया दबाव
मां की धमकी के बाद मासूम शांत हो गई और उसने डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन गर्भवती होने के बाद पूरा मामला सामने आया। इतना ही नहीं मां ने मामले का खुलासा होने के बाद भी बच्ची पर बयान बदलने का दबाव बनाया तो बच्ची ने बयान बदल दिए। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया और रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया। बच्ची के बयान के बाद मामले में कोर्ट ने एक साल में यह फैसला सुनाया है।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में फिर छलका वसुंधरा राजे का दर्द…बोलीं- ‘खुद तो जीओ, दूसरों को जीने मत दो’
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines