Jodhpur Rajasthan Family Suicide (लोकेश व्यास, जोधपुर): राजस्थान के जोधपुर में सामूहिक खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। एक शख्स अपनी पत्नी और 2 बेटों को लेकर नहर में कूद गया। पत्नी और बच्चे तो डूब गए, लेकिन वह नहीं डूबा तो नहर से निकलकर ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिए हैं।
मृतक का शव तिवरी रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला। उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की लाशें इंद्रोका गांव की नहर में जाली में फंसी मिलीं। पुलिस ने सामूहिक खुदकुशी का केस दर्ज करके सुसाइड करने के कारणों की तलाश शुरू कर दी है। चारों के शव मथुरादास अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे अब पापा कौन कहेगा?’ रुला देगी धमाके में पत्नी-3 बेटियों समेत 103 रिश्तेदार खोने वाले शख्स की कहानी
ग्रामीणों ने चारों को देखा था बाइक पर जाते हुए
वहीं पूछताछ में मृतक परिवार के पड़ोसियों ने कुछ खुलासे किए हैं। मथानिया थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और ADCP नाजिम अली ने बताया कि मृतकों की पहचान कंवरलाल (28) पुत्र मदनलाल आचार्य, पूनम (26) पत्नी कंवरलाल और बेटों सौरभ (4) और भरत (7) के रूप में हुई।
पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि 2 दिन पहले कंवरलाल और पूनम के बीच झगड़ा हुआ था। मंगलवार सुबह वह तीनों को बाइक पर लेकर उन्हें ननिहाल में छोड़ने की बात कहकर घर से निकला था। चारों को लोगों ने गांव निकलते हुए भी देखा था, लेकिन कंवरलाल और उसका परिवार इतना खौफनाक दम उठाने जा रहा है, इसकी भनक तक किसी को नहीं थी।
यह भी पढ़ें: एक कब्रिस्तान, जहां से रात के अंधेरे में गायब हो रहीं लाशें
नहर किनारे बच्चों के जूते और कपड़े पड़े मिले
थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार शाम को लोगों ने ट्रैक पर लाश देखी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश के पास एक फोन मिला। फोन के मालिक का पता लगाकर पुलिस गांव तिवरी पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि यह कंवरलाल का फोन नंबर है। उन्होंने उसकी पत्नी और दोनों बेटों के बारे में पुलिस से पूछा तो उनकी तलाश शुरू की गई।
पुलिस को पूनम के मोबाइल की लोकेशन राजीव गांधी कैनाल के पास मिली। मौके पर पुलिस को कपड़े, जूते और मोबाइल मिले। इसके बाद नहर में तीनों की तलाश की तो शव बरामद हो गए, जिनकी शिनाख्त ग्रामीणों ने कंवरलाल की पत्नी पूनम और उसके दोनों बेटों के रूप में की। पुलिस ने शक जताया है कि परिवार ने प्लानिंग के तहत सुसाइड की है।
यह भी पढ़ें: पति का शव देखकर 7वीं मंजिल से कूदी पत्नी, घूमने गए थे दोनों चिड़ियाघर, जानें कैसे और क्या हुआ?
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
17 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines