हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन; अनूपगढ़-सूरतगढ़ रूट पर रेल सेवा रद्द

Rajasthan Railway Track Blast: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं. सूचना मिलते ही एटीएस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही एटीएस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं. (Photo: ANI)

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलखंड पर 50 जीबी के पास यह विस्फोट हुआ. धमाके की वजह से रेलवे ट्रैक के नीचे बने सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए. राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई ट्रेन इसकी चपेट में नहीं आई. बताया जा रहा है कि अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जा रही यात्री ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद यह धमाका हुआ, समय रहते सूचना मिलने पर एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का यूपी वालों को बुलेट ट्रेन का तोहफा, कानपुर-लखनऊ, काशी और पटना रूट पर फर्राटा भरेगी हाई स्पीड रेल

धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं है. सूचना मिलते ही एटीएस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं. इनके साथ खुफिया एजेंसियों और रेलवे की तकनीकी टीमों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है. मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

अनूपगढ़-सूरतगढ़ रूट पर ट्रेनें रद्द

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स धमाके में इस्तेमाल की गई सामग्री और विस्फोट के तरीके की जांच कर रहे हैं. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट किस तरह किया गया और इसके पीछे किसका हाथ है. धमाके के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलखंड पर रेल यातायात रोक दिया गया है. इस मार्ग से गुजरने वाली सभी यात्री और मालगाड़ियों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है. रेलवे की तकनीकी टीमें ट्रैक और आसपास के ढांचे को हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जब तक क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती और सुरक्षा एजेंसियां रेल परिचालन को मंजूरी नहीं देतीं, तब तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया जाएगा. ऐसे में इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कितनी तैयार है भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक, किस टेक्नोलॉजी से बनाए जाएंगे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola