Driver Suffers Heart Attack: राजस्थान में चलती बस में ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। मामला चित्तौड़गढ़ का है। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी, लेकिन चलती बस में ही ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया, जिसकी वजह से वह बेहोश होकर गिर गया। कंडक्टर को स्थिति का अंदेशा हुआ तो उसने तुरंत अपनी सूझ-बूझ से बस को रोका। आनन-फानन में ड्राइवर को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त बस में करीब 20 से ज्यादा यात्री बैठे हुए थे, जो फिलहाल सुरक्षित हैं।
बस स्टैंड से रवाना हुई बस और आ गया हार्ट अटैक
घटना चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभट इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक, बस फेज-2 के बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर निकली थी। कंडक्टर ने बताया कि कुछ दूर चलते ही ड्राइवर को हार्ट अटैक आया और वह बेहोश होकर गिर गया। कंडक्टर ने बताया कि बस को घूमता देख मुझे लगा कि वह कोई लंबा कट ले रहे हैं। अनहोनी की आशंका देखते हुए उन्होंने सूझ-बूझ दिखाई।
यह भी पढ़े: Kerala हाईकोर्ट ने खारिज की अग्निपथ भर्ती से जुड़ी याचिका, टिप्पणी- बेहतर है इसका फैसला सरकार ले
हो सकता था बड़ा हादसा
कंडक्टर ने हाथ से ही ब्रेक को रोका, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आनन-फानन में यात्रियों की मदद से ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि घर से निकलने से पहले उन्होंने नाश्ता किया था। उस वक्त उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। उसे किसी भी प्रकार का कहीं भी दर्द नहीं था।
यह भी पढ़े: Bihar Video Viral: मां की ममता के सामने हारी मौत, मां और 2 बच्चों के ऊपर से निकल गई ट्रेन, तीनों सेफ
एक साल पहले सविंदा पर मिली थी नौकरी
मृतक को करीब एक साल पहले संविदा पर ड्राइवर के पद पर नौकरी मिली थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक दयाल सिंह के 2 भाई और 2 बहनें हैं। दोनों बहनें बड़ी और भाई छोटा है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines