Delhi Mumbai Expressway Car Accident: दर्शन करने के लिए निकला परिवार हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर के बाद कार पलटियां खाते हुए बीच सड़क पलट गई। कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 6 लोग मारे गए। 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसा राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुआ। परिवार सीकर का रहने वाला था और रणथंभौर के गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए निकला था कि बौंली (सवाई माधोपुर) थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव बनास में एक्सीडेंट हो गया। शवों को खून से सनी कार का काटकर निकाला गया।
यह भी पढ़ें:Poonch Terror Attack: आतंकियों ने क्यों टारगेट किए Air Force के जवान? एक शहीद, 4 घायल
हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी
बौंली थाना अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए बच्चों को बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के नाम अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र राम अवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र राम अवतार शर्मा और सतीश शर्मा बताए जा रहे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि परिजनों के आने के बाद ही की जाएगी।
हादसा सुबह करीब 8 बजे हुए, जिसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूप में दी। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें:3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स
यह भी पढ़ें:रॉड से पीट-पीट कर पत्नी मारी, घर में गड्ढा खोदकर लाश छिपाई; जानें क्या था एक करोड़ का विवाद?
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines