रॉड से पीट-पीट कर पत्नी मारी, घर में गड्ढा खोदकर लाश छिपाई; जानें क्या था एक करोड़ का विवाद?

Bengaluru Man Killed Wife Dumped Dead Body: बेंगलुरु के एक शख्स ने एक करोड़ के विवाद में पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। शराब के नशे में उसने वारदात अंजाम दी और करीब 12 घंटे तक पत्नी की लाश घर में ही गड्ढे में छिपाकर रखी।

Bengaluru Man Killed Wife Dumped Dead Body

पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।

विज्ञापन

Bengaluru Man Killed Wife Dumped Dead Body: एक शख्स ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार दिया और उसकी लाश घर में गड्ढा खोदकर उसमें छिपा दी, लेकिन उसकी टांगें बाहर रह गईं, जिस वजह से वारदात का खुलासा हो गया। हत्या एक करोड़ के विवाद में की गई। घटना बेंगलुरु की है और गत 29 अप्रैल को हत्या की गई थी।

पत्नी को मारने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे डोब्बासपेट पुलिस ने आज दबोच लिया। इतना ही नहीं उसने पूछताछ में वारदात भी कबूल कर ली, जबकि शुरुआती जांच में उसने पुलिस को बताया था कि वह गलती से गड्ढे में गिर गई होगी। रात को झगड़ा हुआ था तो उसने सोचा कि वह नाराज होकर मायके चली गई है, लेकिन बेटी ने मां की लाश देख ली।

विज्ञापन

एक करोड़ मुआवजा मिलने के बाद शराबी बना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक महिला का पहचान 40 वर्षीय जयलक्ष्मी में रूप में हुई। हत्यारोपी पति का नाम 45 वर्षीय श्रीनिवास वी है। दोनों का 17 वर्षीय बेटा रामनगर में अपने दादा-दादी के साथ रहता था, जबकि उनकी 15 वर्षीय बेटी और 13 वर्षीय बेटा साथ रहते थे। परिवार मूल रूप से रामानगर जिले का रहने वाला है और आजकल गोट्टीगेरेपाल्या में रहता था।

परिवार को सोमपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के लिए अधिग्रहित हुई जमीन के लिए सरकार से 1.1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था। श्रीनिवास ने कुछ पैसा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को उधार दे दिया, लेकिन वह शराब पीने का आदी हो गया। जयलक्ष्मी ने बच्चों के भविष्य के लिए पैसा बचाते हुए करीब 35 लाख रुपये अपने मां-बाप को दे दिया।

विज्ञापन

पूछताछ में बताया, क्यों और कैसे मारी पत्नी?

पुलिस को दिए बयान के अनुसार, श्रीनिवास रात को शराब पीकर आया था, लेकिन जयलक्ष्मी ने उसे रोका और खाना भी नहीं दिया। इस बीच उनकी आपस में पैसों को लेकर लड़ाई हो गई। श्रीनिवास ने जयलक्ष्मी से कहा कि वह मां-बाप से पैसे लेकर आए, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। वह शराब के नशे में था तो उसे गुस्सा आ गया। इसी गुस्से में उसने जयलक्ष्मी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

इसके बाद उसने जयलक्ष्मी की लाश घर के पीछे गड्ढा खोदकर उसमें दबा दी। बच्चों ने पूछा तो उसने पेड़ लगाने का बहाना बना दिया। सुबह करीब 6 बजे श्रीनिवास की बेटी बर्तन धोने के लिए पीछे गई तो उसने गड्ढे में मां की टांगें देखी। पूछने पर श्रीनिवास ने उसे कहा कि कुत्ता होगा। श्रीनिवास ने बताया कि बेटी ने अपने मामा राजेश को फोन करके बुला लिया, जिसने घर आकर हंगामा किया। पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए और सभी ने मिलकर पुलिस बुला ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ