---विज्ञापन---

Poonch Terror Attack: आतंकियों ने क्यों टारगेट किए Air Force के जवान? एक शहीद, 4 घायल

Poonch Terror Attack Inside Story: जम्मू कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के जवानों पर आतंकी हमला क्यों किया गया, जबकि देश में लोकसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं और पुंछ में वोटिंग होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। आइए पढ़ते हैं आतंकी हमले की इनसाइड स्टोरी...

Terror Attack On Indian Air Force Convoy: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच आतंकी हमला हुआ है। जम्मू कश्मीर के पुंछ में सूरनकोट के शाहसितार इलाके के सनाई गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे एयरफोर्स के 2 वाहनों पर आतंकियों ने हमला किया।

AK असॉल्ट राइफल्स से आतंकियों ने वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और जंगलों में भाग गए। फायरिंग में वाहन में सवार एयरफोर्स के जवानों को गोलियां लगीं, जिन्हें एयरलिफ्ट करके ऊधमपुर के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

एयरफोर्स की स्पेशल फोर्स का सर्च ऑपरेशन

एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है और 3 अन्य घायल जवानों की हालत स्थिर है। हमले का शिकार हुए जवान सनाई टॉप जा रहे थे। हमले की जानकारी मिलते ही आर्मी और एयरफोर्स की टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं। एयरफोर्स की गरुड़ स्पेशल फोर्स जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बता दें कि पुंछ, राजौरी-अनंतनाग लोकसभा सीट के तहत आता है और इस इलाकें में छठे फेज में 25 मई को मतदान होना है, लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच, मतदान से ठीक पहले आतंकी हमला और एयरफोर्स के जवान टारगेट, आखिर क्या है आतंकियों के नापाक मंसूबे?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आतंकियों की देश में घुसपैठ की कोशिश

एयरफोर्स जवानों पर आतंकी हमले की जांच करने वाली एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने लगी है और चोटियों पर डेरा जमाए आतंकी देश में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। भारतीय सेना और एयरफोर्स ने इस इनपुट के आधार पर जम्मू कश्मीर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। सुरक्षाबल अलर्ट हैं और सीमाओं पर टुकड़ियों की तैनाती की जा रही है। गुटों में आतंकी जम्मू कश्मीर में घुस रहे हैं और ऐसे ही एक गुट ने एयरफोर्स के जवानों को टारगेट किया।

First published on: May 05, 2024 09:07 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola