Dausa: बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने देहदान करने की घोषणा की, बोलीं- 'शरीर का कण-कण जनता को समर्पित'

Dausa, Minister Mamta Bhupesh announce donate body
विज्ञापन

Dausa: राजस्थान सरकार में महिला और बाल विकास कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश ने बुधवार को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा शरीर लोगों के लिए काम आए इसके लिए मैं अंगदान करने की घोषणा करती हूं। जब भी मेरे जीवन के 100 वर्ष पूरे हों, तब मेरे शरीर का एक-एक कण काम आए। मंत्री के देहदान की घोषणा के बाद उनके आईएएस पति डाॅ. घनश्याम बैरवा ने ताली बजाई।

जन्मदिन पर प्रसूताओं को वितरित किए किट

ममता भूपेश ने अपना 50वां जन्मदिन दौसा स्थित होटल में बनाया। इस दौरान सिकराय विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इससे पहले मंत्री ने जिला अस्पताल में प्रसूताओं को मदर किट वितरित किए। उन्होंने नवजात शिशुओं को गोद में लेकर दुलारा। इसके बाद मंत्री जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने बालिकाओं के साथ पौधारोपण किया।

Advertisment

इसके बाद दौसा जिला मुख्यालय स्थित होटल पहुंचीं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सिकराय क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित रही हूं और आगे भी रहूंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ