'अडानी का हिंदुस्तान नहीं, भारत मां वाला हिंदुस्तान चाहिए'; PM Modi पर भड़के Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Dausa Rally: आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा, जानिए क्या कहा उन्होंने?

Rahul Gandhi Dausa Rally

Rahul Gandhi Dausa Rally

विज्ञापन

Rahul Gandhi Statement On PM Modi And BJP: राजस्थान के बूंदी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमें अडानी वाला हिंदुस्तान नहीं चाहिए, भारत मां वाला हिंदुस्तान चाहिए। देश को बदलने का समय आ गया है। नरेंद्र मोदी कहें ‘अडाणी जी की जय’ क्योंकि वे उसके लिए ही काम करते हैं। भारतवासी तो ‘भारत माता की जय कहेंगे’। एक भी उद्योगपति दलित या आदिवासी नहीं। हमें ऐसा हिंदुस्तान चाहिए, जिसमें पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों की इज्जत हो। राजस्थान की गहलोत सरकार ने 7 गारंटी दी हैं, लेकिन यह मोदी वाली गारंटी नहीं है। थाली बजाओ, फोन की लाइट ऑन करो। कोरोना से लाखों लोग मरे, मोदी ने सभी को नचवा दिया। कोविड फैला और गरीब लोग मर गए।

 

विज्ञापन

राहुल बोले- आज भारत 2 देशों में बंट गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि मोदी बताएं कि देश में कितने पिछले, कितने आदिवासी, गरीब कितने, अमीर कितने हैं? जाति गणना तो करवानी पड़ेगी। देश को विधायक-सांसद नहीं चलाते। अफसर चलाते हैं। मोदी जी अपने आपको OBC कहते हैं, लेकिन देश को जो 90 अफसर चलाते हैं, मोदी बताएं उनमें से OBC, दलित, आदिवासी कितने हैं? मोदी जाति गणना नहीं करा सकते, क्योंकि मोदी अडानी के लिए काम करते। उसे उद्यमियों से मतलब, देशवासियों से नहीं। जाति गणना कांग्रेस कराएगी। जब जाति गणना होगी, देश बदल जाएगा। आज 2 हिंदुस्तान हैं। एक अरबपतियों का और दूसरा किसानों-गरीबों भारतवासियों का हिंदुस्तान। किसान कर्जा माफी की बात करते हैं तो भाजपा लाठियां देती है। दुकानदार कर्जा मांगते हैं तो भगा दिया जाता है।

विज्ञापन

10 हजार देंगे, 500 रुपये का सिलेंडर देंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी कहते हैं कि मोदी के लिए देश में सिर्फ एक गरीब जात है, लेकिन जब OBC-दलितों को हिस्सेदारी की बात आई तो मोदी कहते देश में न दलित, न आदिवासी। चुनाव जीतने की बात आई तो मोदी कहते मैं OBC हूं। अब या तो मोदी OBC हैं या फिर एक जात है। मोदी 24 घंटे टीवी पर दिखता, यह टीवी भी अडानी का है। कांग्रेस की सरकार बनाओ, राजस्थान के हर घर में महिला को 10 हजार देंगे। बैंक अकाउंट खुलवाकर उसमें डालेंगे। 500 रुपए का गैस सिलेंडर मिलेगा, लिखकर दे सकता हूं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाओ, पहला काम जाति गणना होगा। भाजपा को वोट दिया तो फ्री इलाज, खाते में आने वाला पैसा, OPS, सस्ता सिलेंडर, कर्जा माफी बंद हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी को पूरा समर्थन दीजिए, मिलकर भारत माता की जय करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ