Statue Marriage: प्यार अमर हो गया! प्रेमी जोड़े की आत्महत्या के बाद परिवार ने मूर्ति बनाकर कराई शादी

statue marriage
विज्ञापन

Statue Marriage: गुजरात में प्यार, सुसाइड और फिर शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। छह महीने पहले एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली थी। अब दोनों के परिजन ने आपसी सहमति से अपने दोनों बच्चों की मूर्ति बनवाई और फिर दोनों की शादी कराई। मामला तापी जिले का है।

और पढ़िए –Netflix Watch History को करना चाहते हैं डिलीट, जानिए तरीका…

विज्ञापन

अगस्त 2022 को प्रेमी जोड़े ने की थी आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, गणेश और रंजना दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के परिजन को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन रंजना और गणेश को एक साथ रहना था। जब दोनों के परिवारवाले शादी को तैयार नहीं हुए तो गणेश और रंजना ने खौफनाक कदम उठाते हुए अगस्त 2022 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

statue marriage

दोनों के परिवार ने अब इसलिए कराई शादी

प्रेमी जोड़े के आत्महत्या के बाद गणेश और रंजना के परिवारों को लगा कि दोनों बच्चों ने उनकी जिद की वजह से तंग आकर आत्महत्या की है। दोनों के परिजन को लगा कि अगर वे जिंदा रहते तो एक साथ रह सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। परिवार के सदस्यों को जब पश्चताप हुआ तो उन्होंने गणेश और रंजना की शादी का फैसला लिया। उन्होंने उनकी मूर्तियां बनवा दीं। रीति-रिवाजों का पालन करते हुए उनकी शादी कराई गई।

विज्ञापन

 પરિવારજનો અને ગામવાસીઓએ બંનેની પ્રતિમાનાં લગ્ન કરાવીને તેમની આત્માની શાંતિ માટે પ્રાર્થના પણ કરી હતી.

विज्ञापन

शादी के लिए इसलिए पहले तैयार नहीं था परिवार

लड़की के दादा भीमसिंह पड़वी ने कहा कि लड़का हमारे दूर के परिवार से ताल्लुक रखता था, जिसके चलते वे शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन हमने देखा कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और इसलिए दोनों परिवारों को यह आइडिया (Statue Marriage) आया। फिर दोनों के परिजनों ने गणेश और रंजना की मूर्ति बनवाई और 14 जनवरी को पूरे रीति-रिवाज से शादी करा दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ