CM Ashok Gehlot: बजट घोषणा कार्यशाला में बोले सीएम- 'देश में हिंसा और नफरत का माहौल रोकना सरकारों की जिम्मेदारी'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

CM Ashok Gehlot: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में बजट घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हुई वर्कशाप कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि ओपीएस से लेकर राइट टू हेल्थ जैसी हमारी योजनाओं को धीरे-धीरे केंद्र सरकार को लागू करना पड़ेगा। मैंने पीएम से देश भर में सोशल सिक्योरिटी एक्ट लागू करने की मांग की है।
सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को धीरे-धीरे हमारी योजनाओं को लागू करना पड़ेगा। उन्होंने सोशल सिक्योरिटी एक्ट को लेकर पीएम मोदी पर निशाना भी साधा। सीएम ने कहा कि मैं केंद्र पर सोशल सिक्योरिटी लागू करने का दबाव बनाता रहूंगा, मैं इसे लागू करने तक केंद्र को छोड़ने वाला नहीं हूं।
शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन की शुरूआत एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में की थी। मैं गांधी पीस फाउडेंशन का साधारण कार्यकर्ता था। हम पूरे प्रदेश में शराबबंदी को लागू नहीं कर सकते। मेरे राज में भी शराब बिक रही है।
LIVE: बजट घोषणाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु कार्यशाला, बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर https://t.co/SAyIy2cROx
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 14, 2023
सीएम ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओपीएस की पूरे देश में चर्चा हो रही है। जीवनभर जनता की सेवा करने वाले कर्मचारी को हम बाजार के भरोसे कैसे छोड़ सकते हैं। ओपीएस आपको पेंशन की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने ओपीएस को लेकर अब एक कमेटी बनाई है। मैंने कहा था कि केंद्र सरकार ओपीएस लागू करे और इसे एग्जामिन करवाए।
सीएम अशोक गहलोत ने कार्यशाला में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मुझे तीन बार सीएम बनाया, यह कम बात नहीं होती। लोग जाति के आधार पर राजनीति करते हैं। अपनी जाति का मैं पूरे विधानसभा में एक ही विधायक हूं।
धर्म और जाति के नाम पर नफरत की राजनीति फैलाना सहीं नहीं है। गांधीजी ने कहा था कि हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता। आज देश में हिंसा और नफरत का माहौल है। सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह इसे रोकें।
कार्यशाला में सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र को धीरे-धीरे हमारी योजनाओं को लागू करना पड़ेगा। मैंने पीएम मोदी से सोशल सिक्योरिटी एक्ट को पूरे देश में लागू करने की मांग की। हम विश्व गुरु बनने की बात कर रहे हैं, कम से कम हर परिवार को सामाजिक सुरक्षा दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: