हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़? BJP ने जिन्हें राजस्थान से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Chunnilal Garasiya Madan Rathore BJP: बीजेपी ने राजस्थान से आदिवासी और ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की है।

विज्ञापन
मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया

Chunnilal Garasiya Madan Rathore BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटें हैं। आइए जानते हैं कि चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ कौन हैं…

कौन हैं चुन्नीलाल गरासिया?

चुन्नीलाल गरासिया बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति और राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री हैं। बीजेपी ने चुन्नीलाल गरासिया को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर आदिवासी वर्ग को साधने की कोशिश की है। चुन्नीलाल गरासिया 1990 और 1993 में उदयपुर ग्रामीण से विधायक रह चुके हैं। हालांकि 1998 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आदिवासियों का प्रमुख चेहरा हैं।

कौन हैं मदन राठौड़ 

मदन राठौड़ की बात करें तो वह सुमेरपुर के पूर्व विधायक हैं। वह राजस्थान विधानसभा में 2013-2018 और 2003-2008 तक उप मुख्य सचेतक रह चुके हैं। इसके साथ ही वह 1992 और 1995 में पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक और अध्यक्ष रह चुके हैं। मदन राठौड़ का विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया गया था। इसके बाद उन्होंने नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी कर ली थी। हालांकि आखिरकार उन्हें मना लिया गया। अब उन्हें राज्यसभा में भेजने की तैयारी हो चुकी है।

विज्ञापन

चर्चा थी कि अलका गुर्जर को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि बीजेपी ने मदन राठौड़ के नाम पर मुहर लगाई है। राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटों पर राज्यसभा सांसद चुने जाते हैं। इनमें से तीन सीटों पर चुनाव होंगे। तीन सीटों में से फिलहाल एक सीट कांग्रेस और दो बीजेपी के पास हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं सागरिका घोष, ममता बाला और सुष्मिता देव? जिन्हें TMC ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

विज्ञापन

दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस की जीत तय

संख्याबल के हिसाब से दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस की जीत तय मानी जाती है। कांग्रेस से मनमोहन सिंह, बीजेपी से भूपेंद्र यादव और किरोड़ीलाल मीणा राज्यसभा सांसद हैं। इन सभी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। किरोड़ीलाल मीणा राजस्थान की वर्तमान सरकार में मंत्री भी बन चुके हैं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होंगे। इसी दिन नतीजे भी घोषित होंगे। राजस्थान में 8 फरवरी को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन 15 फरवरी तक भरे जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं भाजपा के 14 उम्मीदवार, जो 7 राज्यों से लड़ने जा रहे राज्यसभा चुनाव 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola