राजस्थान में बड़ा हादसा, जालौर में खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत और 20 गंभीर घायल

Bus Accident in Rajasthan: राजस्थान में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई और बुरी तरह पलट गई. हादसा जालौर में उम्मेदपुर के पास हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस और लोगों ने मिलकर रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद करीब 20 लोगों को अस्पताल पहुंचाया.

Bus Accident

स्लीपर बस हादसे का शिकार हुई है.

विज्ञापन

Bus Accident in Rajasthan: राजस्थान के जालौर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे 325 पर एक स्लीपर बस खाई में गिर गई. बस अचानक सड़क से उतरी और नीचे खाई में लुढ़क गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से भी 5 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर आकर लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो रातभर चलता रहा.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के भांडुप में रात को बड़ा हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 4 की मौत

विज्ञापन

नींद की झपकी हादसे की वजह

बता दें कि हादसा गांव उम्मेदपुर के पास हुआ, जिसके ग्रामीण हादसे की खबर मिलते की मौके पर जुट गए थे. ग्रामीणों ने ही हादसके के बारे में पुलिस को बताया था. वहीं पुलिस के अनुसार, हादसा होने के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन प्राथमिक जांच के अनुसार नींद की झपकी लगने के कारण ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूटा और बस सड़क से उतरकर खाई में लुढ़क गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं.

दिन में पलटी थी एक प्राइवेट बस

बता दें कि इससे पहले जालौर में ही रविवार को दिन में गांव अगवरी गांव के पास एक प्राइवेट बस पलट गई थी. हादसे में 2 लोगों ने जान गंवाई थी और कई यात्री घायल हुए थे. ग्रामीणों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त बस से निकालकर आहौर के अस्पताल में पहुंचाया गया था. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. हादसे का शिकार हुई बस सांचौर से आई थी. हादसा होने के कारण स्पष्ट नही हैं, लेकिन घायलों ने हादसे के लिए ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ