आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा, झारखंड से केरल जा रही टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भयंकर आग

Train Accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश से गुजर रही एक ट्रेन में भयंकर आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई है. टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन झारखंड से केरल जा रही थी कि 2 डिब्बों में आग लग गई. यात्रियों ने शोर मचाकर चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई और लोकेा पायलट को आग लगने की जानकारी दी.

Train Accident

एक कोच में भड़की आग ने दूसरे को भी अपनी चपेट में लिया.

Train Accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. झारखंड से केरल जा रही टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भयंकर आग लगने से 2 डिब्बे जलकर राख हो गए. वहीं आग में झुलसने से एक यात्री की मौत हो गई है. हादसा अनाकापल्ली के इलामंचिली के पास हुआ. कोच में आग लगते ही यात्रियों ने चेन खींची और पायलट को आग लगने की सूचना दी. लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी और यात्रियों को ट्रेन से उतरने को कहा.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कोच से उठा धुंआ और भड़की आग

अनाकापल्ली के SP तुहिन सिन्हा ने हादसे की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन झारखंड की स्टील नगरी टाटानगर से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी कि अनाकापल्ली के पास हादसे का शिकार हो गई. एक कोच से अचानक धुंआ उठने लगा और आग भड़क गई, जिसे देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई और लोको पायलट को आग लगने की खबर दी. इस बीच आग ने दूसरे कोच को भी चपेट में ले लिया.

दोनों कोच जलकर राख, एक शव मिला

SP सिन्हा ने बताया कि दोनों कोच धू-धू कर जलने लगे, जिसे देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई. एक यात्री आग में झुलस गया और अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया. जांच में पता चला कि आग B-1 और M-2 कोच में लगी थी. दोनों कोच बुरी तरह जलकर राख हो गए हैं. लोको पायलट ने आग लगने की जानकारी रेलवे पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी. फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कोच जल चुके थे.

विज्ञापन

विजयवाड़ा का रहने वाला था मृतक

बता दें कि मृतक की शिनाख्त विजयवाड़ा निवासी 70 साल चंद्रशेखर सुंदर के रूप में हुई, जो AC कोच B-1 में सफर कर रहे थे. वहीं आग में जलकर यात्रियों का सारा सामान भी जलकर राख हो गया. वहीं हादसे का असर विशाखापत्तनम से विजयवाड़ा जाने वाले रेल मार्ग पर पड़ा. इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया और कुछ ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोक दिया गया. साथ ही जले हुए कोच को हटाकर यात्रियों को दूसरे कोच में एडजस्ट करके गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ