महाराष्ट्र के भांडुप में रात को बड़ा हादसा, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 4 की मौत

Maharashtra major accident: महाराष्ट्र के भांडुप रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ा हादसा हुआ है. बेकाबू बस की चपेट में आने से कई लोगों की मौत की आशंका है. खबर लिखे जाने तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस रिवर्स लेते समय यात्रियों से टकरा गई.

bhandup bus accident

Maharashtra major accident: महाराष्ट्र के भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड परिसर में मंगलवार रात एक BEST बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 यात्रियों के घायल होने की आशंका है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस रिवर्स लेते समय यात्रियों से टकरा गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना रात 10:05 बजे मिली. सूचना मिलते ही मौके पर मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, BEST के कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस को रवाना किया गया. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा जा रहा है. फिलहाल घायलों की सटीक संख्या और हालत की पुष्टि होना बाकी है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच जारी है. मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट बस की चपेट में आए 10 लोग

चश्मदीदों की माने तो 10 के आस पास लोग बेस्ट बस की चपेट में आए हैं. घायलों को भांडुप और घाटकोपर के राजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जोन सात के डीसीपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि खबर लिखे जाने तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. हादसे के बाद राजावाड़ी अस्पताल में दो घायल व्यक्तियों को भर्ती कराया गया। घायलों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। महिला को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया,

पिछले साल भी हुआ था ऐसा बस हादसा

पिछले साल 9 दिसंबर को इसी तरह की एक घटना में एक BEST बस कई पैदल यात्रियों और लगभग 22 वाहनों से टकरा गई थी. हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 42 अन्य घायल हो गए थे. हादसा कुर्ला में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर नगर की ओर जा रही बस सीमेंट के गेट से टकराने के बाद बेकाबू हो गई थी और दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ