CP Joshi: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज सीएम गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जोधपुर में पाक विस्थापिताें के मकान तोड़े जा रहे हैं। इससे पहले राजस्थान में ऐसा कभी नहीं हुआ। बिना सीएम की सहमति के मकान नहीं तोड़े जा सकते।
सीएम का मन जानता है सरकार रिपीट हो रही है या नहीं
उन्होंने सीएम के सरकार रिपीट करने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत का मन जानता है सरकार रिपीट हो रही है या नहीं। जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगाें पर अत्याचार कर रही है। कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून का हमेशा विरोध किया। लेकिन नेहरू-लियाकत समझौता में यह स्पष्ट था कि भारत के विभाजन के बाद कोई अल्पसंख्यक पाकिस्तान रह गया और वह भारत आना चाहता है तो उसकी सुविधा सरकार देगी।
और पढ़िए – उदयपुर में सरकारी फरमान पर घमासान: बीजेपी अध्यक्ष बोले- पताका यहां नहीं तो क्या तालिबान में लगाएंगे?
अपराधियों को बचा रही सरकार
जोधपुर में पाक विस्थापितों के मामले में जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने मालपुरा, करौली और जोधपुर की घटनाओं में संबंध में कहा कि सरकार अपराधियों को बचा रही है और प्रभु श्रीराम के नारे लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
और पढ़िए – Rajasthan BJP: नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संभाला पद, पोस्टरों से पूनिया गायब
आरक्षण के लिए सड़कों पर सैनी समाज
उन्होंने आगे कहा कि आरक्षण के लिए सैनी समाज सड़कों पर है। उनसे बात करने की बजाय सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है और उधर राहुल गांधी कर्नाटक में आरक्षण के नारे लगा रहे हैं।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
4 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines