उदयपुर में सरकारी फरमान पर घमासान: बीजेपी अध्यक्ष बोले- पताका यहां नहीं तो क्या तालिबान में लगाएंगे?

Rajasthan, CP Joshi, Ashok Gehlot, Udaipur
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक बार फिर माहौल खराब होने की आशंका है। ऐसी नौबत न आए, जिला प्रशासन ने अगले दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही उदयपुर में अगले 2 महीने तक पूरे जिले में सार्वजनिक स्थल पर धार्मिक झंडे और प्रतीक चिन्ह लगाने पर रोक रहेगी।

किसी भी सार्वजनिक बिल्डिंग या बिजली के खंभे समेत किसी भी सार्वजनिक जगह पर अब धार्मिक झंडे नहीं लगाए जा सकेंगे इसके लिए जिला कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन

अब इस सरकारी फरमान पर घमासान मच गया है। बीजेपी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

सीपी जोशी बोले- जानबूझकर पीछे पड़ी सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार जानबूझकर मंदिरों और धार्मिक त्योहारों के पीछे पड़ी है। वे किसे खुश करना चाहते हैं, यह नहीं पता। उदयपुर उन्हीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भूमि है, जिन्होंने मुगलों को परास्त किया था। अब अगर वहां पर ही भगवा ध्वज और पताका नहीं लगाएंगे तो क्या तालिबान में लगाएंगे?

पढ़िए डीएम ऑर्डर की कॉपी…

udaipur DM Orderभाजपा सांसद ने अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

विज्ञापन

राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी ने भी गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि धर्म ध्वजा के विरुद्ध उदयपुर प्रशासन का यह आदेश राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की नीति का ताजा उदाहरण है। यह कानून व्यवस्था के नाम पर आम जन की धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के हनन का प्रयास है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ