Kirodi Lal Meena: BJP के आदेश से ही मैं यहां लगा हुआ हूं, हमारे पास जादू की छड़ी- किरोड़ी लाल मीणा
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Kirodi Lal Meena: पिछले आठ दिनों से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें समर्थन देने वाले नेताओं की भी भीड़ लगी हुई है।
मंगलवार को उनसे मिलने सतीश पूनिया पहुंचे हुए थे। इस दौरान पत्रकारों से (Kirodi Lal Meena) बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम की रैली जोरदार होगी। धरना स्थल से बड़ी संख्या में लोग जाएंगे। क्योंकि बीजेपी के आदेश से ही मैं भी यहां लगा हुआ हूं। पूरी पार्टी लगी हुई है।
धरने पर बैठे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा से सतीश पूनिया की मौजूदगी में पत्रकारों (Kirodi Lal Meena) ने पूछा कि पीएम दौसा आने वाले हैं, उनकी रैली में भीड़ कैसे होगी? इस पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के आदेश से ही मैं यहां लगा हुआ हूं, पूरी पार्टी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे पास जादू की छड़ी है,कितनी भीड़ होगी आप अंदाजा नहीं कर पाएंगे।
किरोड़ी लाल मीणा बीजेपी से राज्यसभा सांसद है। पिछले 8 दिनों से सीबाआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस धरने से कांग्रेस को नुकसान हो या ना हो बीजेपी खुश है। क्योंकि पिछले 4 साल से बीजेपी की प्रदेश इकाई के नेता कभी एकजुट नजर नहीं आए। लेकिन किरोड़ी लाल के धरने ने सभी को एकजुट कर दिया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से लेकर प्रतिपक्ष उप नेता राजेंद्र राठौड़ तक सभी एकजुट होकर किरोड़ी का साथ दे रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: