राजस्थान में बड़ा हादसा, भारतमाला सड़क पर ट्रक-कार की टक्कर में 6 की मौत

Rajasthan Bikaner Road Accident : राजस्थान के बीकानेर में कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़त हो गई, जिससे 6 लोगों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Bikaner Road Accident

राजस्थान के बीकानेर में कार-ट्रक में टक्कर।

Bikaner Road Accident : राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार की रात को भीषण हादसा हो गया। भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

महाजन थाना क्षेत्र में हुई घटना

विज्ञापन

बीकानेर से करीब 100 किलोमीटर दूर महाजन थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार हनुमानगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही थी। इस दौरान कार ने खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी तेज थी कि कार के आगे वाला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक से टकराते ही कार में बैठे दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।

विज्ञापन

कार में बैठे लोगों की हुई मौत

इस सड़क दुर्घटना में कार में बैठे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन

हादसे में पूरा परिवार हुआ खत्म

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार हरियाणा की है और मृतक हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित मंडी डबवाली के रहने वाले थे। इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान नीरज कुमार, पत्नी सुनयना, पिता शिव कुमार, मां आरती, बेटा डब्बू और बेटी भूमिका के रूप में हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ