Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

राजस्थान के करौली में बड़ा हादसा; तेज रफ्तार बस तालाब में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल

Rajasthan News: राजस्थान के करौली में एक बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में 45 सवारियां थी। बस के तालाब में गिर जाने के बाद घटनास्थल […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Apr 5, 2023 15:46
MP News, Bus fell from bridge, accident in Khargone, passengers died

Rajasthan News: राजस्थान के करौली में एक बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में 45 सवारियां थी।

बस के तालाब में गिर जाने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बस में मौजूद सवारियों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस दौरान बस को तालाब से बाहर निकालने के लिए लाई गई क्रेन भी पलट गई।

---विज्ञापन---

मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम

करौली जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि करौली से मंडरायल जा रही बस ससेड़ी गांव के पास तालाब में गिरने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में 4 लोग घायल हो गए जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिनको करौली अस्पताल में पहुंचाया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2023 03:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.