Bharatpur Lok Sabha Election Result 2024: राजस्थान की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव के परिणाम के तहत दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में राजस्थान की कई सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में पूरी 25 सीट जीतने वाली बीजेपी के लिए बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। यहां तक कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गढ़ भरतपुर में भी बीजेपी के साथ खेला होता दिख रहा है।
संजना जाटव आगे
भरतपुर लोकसभा सीट के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव यहां से आगे चल रही हैं। बीजेपी के रामस्वरूप कोली काफी पीछे हैं। संजना जाटव करीब 45 हजार वोटों से आगे हैं। 10वें राउंड में भी रामस्वरूप कोली को बढ़त नहीं मिल सकी है। भरतपुर लोकसभा के तहत आठ विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। संजना जाटव सचिन पायलट खेमे की नेता मानी जाती हैं। वह प्रियंका गांधी की पसंदीदा नेताओं में से एक हैं।
विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं संजना जाटव
आपको बता दें कि संजना जाटव कठूमर से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें इस चुनाव में करीबी हार का सामना करना पड़ा था। संजना को बीजेपी प्रत्याशी रमेश खींची से 409 वोटों से शिकस्त मिली थी। संजना अनुसूचित जाति से आती हैं। इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताकर बड़ा दांव खेला। अब वह इस भरोसे पर खरा उतरती नजर आ रही हैं। अगर संजना की जीत होती है तो ये सीएम भजनलाल शर्मा के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि बीजेपी ने इस सीट के लिए अपनी जान झोंक दी थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भरतपुर का दौरा किया था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस ने चौंकाया! क्या BJP कायम रख पाएगी अपना ‘रुतबा’
उम्र महज 25 साल
संजना यादव की उम्र महज 25 साल है। वह लॉ की पढ़ाई कर चुकी हैं। मूलरूप से कठूमर के गांव समूची से आने वाली संजना का मायका भरतपुर के भुसावर में है। संजना अलवर जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: अमेठी में BJP को झटका; कांग्रेस के KL शर्मा कौन? जो स्मृति ईरानी को दे रहे करारी शिकस्त
ये भी पढ़ें: Jalore-Sirohi Chunav Result LIVE: गहलोत के बेटे वैभव की हार तय, भाजपा के लुंबाराम चौधरी 97486 वोटो से आगे
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines