---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में कांग्रेस ने चौंकाया! क्या BJP कायम रख पाएगी अपना ‘रुतबा’

Delhi Lok Sabha chunav Result 2024: दिल्ली की सात सीटों पर इस बार कुल 58.03 फीसदी मतदान हुए हैं, जबकि 2019 यहां 60.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी चुनाव जीती थी।

---विज्ञापन---

Delhi Lok Sabha Election Result 2024: दिल्ली की सातों सीटों पर आप और कांग्रेस का गठबंधन बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रहा है। शुरुआती रुझानों में चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कई बार ऐसा हुआ जब कांग्रेस के उम्मीदवार बीजेपी पर भारी पड़ते नजर आए। चांदनी चौक पर कांग्रेस के दिग्गज नेता जेपी अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं और उत्तर पूर्वी दिल्ली से जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार अपनी ताल ठोंक रहे हैं। सुबह 10 बजे प्रारंभिक रुझानों में एक मौका ऐसा भी आया जब दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहीराम पहलवान आगे थे। हालांकि 12 बजे तक के रुझानों में सातों सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं।

दोपहर 12 बजे तक का स्टेटस बीजेपी के प्रत्याशी कितने वोटों से आगे

चांदनी चौक – प्रवीण खंडेलवाल – 30,092
ईस्ट दिल्ली – हर्ष मल्होत्रा – 23,326
नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज – 27,878
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली – मनोज तिवारी – 87,118
नॉर्थ वेस्ट – योगेंद्र चंदोलिया – 1,07,871
साउथ दिल्ली – रामवीर सिंह बिधूड़ी – 66,150
वेस्ट दिल्ली – कमलजीत सहरावत – 75,427

---विज्ञापन---

First published on: Jun 04, 2024 12:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola