Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर शहर के एक स्पा सेंटर में विवाद का मामला सामने आया है। शहर के लेमन स्पा सेंटर पर मसाज करने वालीं लड़कियों और युवक के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा काफी बढ़ गया और युवतियां व युवक लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति संभाली। पुलिस ने आकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। चार लड़कियों और एक लड़के के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। बताया गया है कि आरोपियों ने बेल ले ली है। बाड़मेर शहर के मुख्य बाजार में स्पा है, जहां पर सारा फसाद हुआ।
दो हजार रुपये लिए, अच्छी सर्विस नहीं दी
एक होटल में काम करने वाला गंगा गिरि नाम का युवक मसाज करवाने आया था। स्पा सेंटर में उससे 2 हजार रुपये लिए गए। युवक ने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद भी स्टाफ ने अच्छी सर्विस नहीं दी। उसने युवतियों से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन वे उससे झगड़ने लगीं। फिर सभी लोग लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। पुलिस सभी आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई। जहां उनका चालान कर दिया गया।
युवतियों ने आरोप लगाया कि युवक को सही सर्विस दी थी। लेकिन उसने जबरदस्ती पैसे छीनने की कोशिश की। जब युवतियों ने उसको रोका तो वह गालीगलौज करने लगा। इसके बाद सभी लोगों में हाथापाई हो गई। पुलिस के अनुसार बंगाल की 3 और गुजरात की एक युवती को अरेस्ट किया गया है। युवक स्थानीय है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। लोगों के अनुसार इस स्पा में गलत काम किया जाता है। मसाज की आड़ में यहां देह व्यापार का धंधा होता है।
यह भी पढ़ें- IAS कैसे होता है बर्खास्त? संविधान में ये हैं प्रावधान; क्या पूजा खेडेकर पर भी गिरेगी गाज?
यह भी पढ़ें:हाईवे पर मची टमाटरों की लूट, ड्राइवर रोकता रहा; लोग कैरेट-बोरियां भरकर भागते रहे
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines