Rajasthan Crime News: राजस्थान में गुरुवार को रोंगटें खड़े कर देने वाली दो अलग-अलग रेप के मामले सामने आए हैं। पहली घटना बांसवाड़ा की है यहां रिश्तों का कत्ल करते हुए जीजा ने नाबालिग साली से रेप किया। वहीं, दूसरे मामले में कोटा के कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा के साथ परिचित 4 छात्रों ने गैंगरेप किया है। पुलिस दोनों ही मामलों में पीड़िताओं का बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
कई घंटे खेत में पड़ी रही पीड़िता
जानकारी के अनुसार बांंसवाड़ा में 11 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि रिश्ते में उसका जीजा नाबालिग को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। यहां उसने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की शोर न कर सके इसके लिए उसका मुंह पर हाथ रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद बच्चे इतने सदमे में थी कि वह कई घंटे खून से लथपथ खेत में ही पड़ी रही।
पीड़िता डरी हुई, पुलिस कर रही मामले की जांच
किसी तरह सूचना मिलने पर परिजन बच्ची को समीप के स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में डिप्टी एसपी संदीप सिंह शेखावत के अनुसार पीड़िता और उसके परिजनों का बयान लिया गया है। बच्ची फिलहाल डरी हुई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोचिंग सेंटर की छात्रा से गैंगरेप
कोटा में एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला जिले के कुन्हाड़ी थाने का है। पुलिस के अनुसार पीड़िता हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। 17 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया से उसकी दोस्ती चार लड़कों से हुई। आरोप है कि चारों ने उसके साथ गैंग रेप किया है। पीड़िता लैंडमार्क सिटी के एक फ्लैट में रहती है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी चारों छात्र बंगाल ,उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं और कोटा पढ़ने आए हुए हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines