क्या है वो मानहानि मामला? जिसमें फंसे हैं अशोक गहलोत, कोर्ट ने खारिज की पूर्व सीएम की याचिका

Ashok Gehlot big blow in defamation case delhi rouse avenue court: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को मानहानि मामले में दिल्ली की रॉउज एवेन्यू से बड़ा झटका लगा है। गहलोत ने कोर्ट की ओर से जारी समन को चुनौती दी थी।

पूर्व CM अशोक गहलोत को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, केंद्रीय मंत्री ने दर्ज कराया था मानहानि का मामला

Ashok Gehlot big blow in defamation case delhi rouse avenue court: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मानहानि मामले में दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट से झटका लगा है। पूर्व सीएम ने ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी समन को चुनौती दी थी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। जिसमें अशोक गहलोत ने उन पर संजीवनी घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया था। दिल्ली की रॉउज एवेन्यू की सेशन कोर्ट ने अशोक गहलोत की अर्जी खारिज कर दी। जिसके बाद उन्हें राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पर लगाया था घोटाले में शामिल होने का आरोप

बता दें कि अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी सोसायटी घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया था। जिसमें लाखों निवेशकों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी हुई थी। हालांकि, शेखावत ने अशोक गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि संजीवनी घोटाले में जांच की गई थी, जिसमें उनका नाम शामिल नहीं था।

विज्ञापन

कोर्ट ने जारी किया था समन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा उनके ऊपर लागाए आरोपों को लेकर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया। अब कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि शिकायत में अशोक गहलोत को राहत देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ