---विज्ञापन---

राजस्थान

Sukhdev Singh Case : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बाद अब भाई अजीत सिंह की भी मौत

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बाद उनके भाई अजीत सिंह ने भी दम तोड़ दिया है। इसे लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बाद उसके भाई अजीत सिंह की भी मौत हो गई है। जब शूटरों ने घर घुसकर गोगामेड़ी को गोली मारी थी तब अजीत सिंह भी मौके पर मौजूद थे। जैसे ही उसने अपने भाई सुखदेव सिंह को बचाई की कोशिश की वैसे ही आरोपियों ने उनपर भी गोली चला दी थी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने तुरंत ही दम तोड़ दिया था, लेकिन भाई अजित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के इकलौते चश्मदीद अजीत सिंह का 5 दिंसबर से अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस मामले में गोली लगने से घायल भाई अजीत सिंह की भी मौत हो गई है। इसके बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Gogamedi के मर्डर की एक और Script आई सामने

गोगामेड़ी हत्याकांड में अबतक 4 आरोपी गिरफ्तार

---विज्ञापन---

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों शूटरों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक लेडी डॉन पूजा सैनी को पकड़ा गया, जिससे शूटरों को अपने घर में पनाह दी थी। इसके साथ ही एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जिससे इस हत्याकांड में शूटरों की मदद की थी।

सुखदेव सिंह की हत्या से करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

---विज्ञापन---

सुखदेव सिंह हत्याकांड के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर समर्थकों ने पूरे राजस्थान को बंद रखने ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। राजस्थान की पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान और चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर दोनों शूटरों को पकड़ लिया। अब जांच एजेंसी इस मामले की तह तक जाने के लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2023 10:40 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola