---विज्ञापन---

ERCP को लेकर गहलोत ने राजस्थान के 25 सांसदों पर साधा निशाना, नकारा-निकम्मा भी बताया

अलवर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अलवर जिले के खैरथल दौरे पर थे, जहां उन्होंने जिले को कई प्रकार की सौगातें दी। इसके अलावा गहलोत ने किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरे के दौरान सीएम अशोक गहलोत ERCP के मुद्दे पर एक बार फिर से केंद्र पर जमकर […]

---विज्ञापन---

अलवर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अलवर जिले के खैरथल दौरे पर थे, जहां उन्होंने जिले को कई प्रकार की सौगातें दी। इसके अलावा गहलोत ने किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरे के दौरान सीएम अशोक गहलोत ERCP के मुद्दे पर एक बार फिर से केंद्र पर जमकर गरजे।

उन्होंने ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित न करने पर केंद्र को घेरा। यहां तक कि उन्होंने राजस्थान के सभी सांसदों को नाकारा निकम्मा करार दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने केंद्र को 25-25 सांसद दिए हैं लेकिन वे मिलकर भी इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करा पाए, न ही इसे आगे बढ़ा पाए।

---विज्ञापन---

विभिन्न योजनाओं का शिलन्यास किया

वहीं मुख्यमंत्री अलवर जिले के खैरथल में लगभग 69 करोड़ रूपए के 71 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में वित्त की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय और हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे।

---विज्ञापन---

रोजगार को लेकर कही ये बात

सीएम गहलोत ने आगे यह भी कहा कि राजस्थान में अब तक 3 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। साथ ही गहलोत ने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी दी जाए यह कहीं से भी मुमकिन नहीं है। यह जरूरी है कि लोगों को MSME के तहत उद्योग खुलवाएं जाएं। इसलिए हमने अभी इनवेस्टर्स समिट की है। जिसमें 11 लाख करोड़ का प्रदेश में निवेश आया है। जाहिर है इससे राजस्थान एक नई ऊंचाईयों पर जाएगा।

स्वास्थ्य को लेकर कही ये बात

उन्होंने इसके अलावा यह भी कहा कि पूरे देश में राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी राज्य है। ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना‘ को केंद्र सरकार देशभर में लागू करें, ताकि हर वर्ग को महंगी चिकित्सा से राहत मिल सकें। उन्होंने कहा कि अभी तक 25.26 लाख लोग योजना के तहत चिकित्सा सुविधा ले चुके हैं। इनमें लगभग 2963 करोड़ रूपये खर्च हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

शिक्षा को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय‘, ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना‘, ‘राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस‘ सहित कई योजनाएं शुरू कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबल प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 1.30 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। लगभग 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं।

भारत जोड़ो यात्रा से देश में प्रेम बढ़ रहा है

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में सभी को प्रेम सद्भाव से रहने का संदेश दे रही है। क्योंकि इस समय संविधान की धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र भी खतरे में हैं। आज साहित्यकार, पत्रकार, लेखक सभी दबाव में है। क्योंकि सत्ता पक्ष अपनी आलोचना सुन नहीं सकता। अब विपक्ष का काम ही है कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना जो कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन यह सरकार तो इस आवाज को बंद करने पर ही तुली हुई है।

---विज्ञापन---

इस अवसर पर सीएम गहलोत ने सभा स्थल पर विभिन्न विभागों के फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चिरंजीवी योजना में हार्ट सर्जरी करा चुके बच्चों और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से आत्मीयता से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चैक भी वितरित किए। इस पर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इससे पहले श्री गहलोत ने अंबेडकर सर्किल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उपस्थित आमजन से बातचीत भी की।

First published on: Nov 02, 2022 09:17 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola