संदीप टाक अजमेर: मार्बल सिटी किशनगढ़ के जयपुर रोड हाईवे स्थित राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्रा ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन व बांदरसिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
हाॅस्टल में छत पर लगे पंखे से लगाई फांसी
बता दें कि राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की एमएससी माइक्रोबायोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा (Ajmer News) सलोनी साहू ने अज्ञात परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बांदरसिंदरी थाना पुलिस व केंद्रीय विद्यालय का प्रशासन मौके पर पहुंचा। वहीं, बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय जिला यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा ।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही सीयूआर हॉस्टल में छात्रों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस जांच में जुटे हैं। पुलिस ने कुछ साक्ष्य भी एकत्रित किए है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
घटना के बाद बांदरसिंदरी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस (Ajmer News) द्वारा सूचित करने पर मृतका के परिजन भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंच गए। मृतका का शव किशनगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
वहीं, बांदरसिंदरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि छात्रा ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines