---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

BBC Documentary Row: डीयू में हंगामा करने वालों को तलाश कर लाएंगे यह 7 लोग, इस दिन VC की टेबल पर होगी रिपोर्ट

BBC Documentary Row: दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी के बाहर हंगामा करने वालों छात्रों के खिलाफ जांच के लिए शनिवार को सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस पैनल का मकसद डीयू परिसर में अनुशासन लागू करने और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। यह कमेटी 27 जनवरी को आर्ट्स फैकल्टी के बाहर हुए […]

---विज्ञापन---

BBC Documentary Row: दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी के बाहर हंगामा करने वालों छात्रों के खिलाफ जांच के लिए शनिवार को सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस पैनल का मकसद डीयू परिसर में अनुशासन लागू करने और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। यह कमेटी 27 जनवरी को आर्ट्स फैकल्टी के बाहर हुए छात्रों के हंगामे की घटना की जांच करेगी।

---विज्ञापन---

यह सात लोग हैं शामिल 

जानकारी के मुताबिक डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अध्यक्षता वाली यह समिति 30 जनवरी को शाम 5 बजे तक अपनी रिपोर्ट कुलपति योगेश सिंह को सौंपेगी। इस पैनल में वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, संयुक्त प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्य विभाग के प्रोफेसर संजय रॉय, हंसराज कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रामा, प्रोफेसर दिनेश खट्टर, प्राचार्य और गजे सिंह शामिल हैं।

सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई 

बता दें 27 जनवरी को आर्ट्स फैकल्टी गेट नंबर 4 के बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। छात्रों ने पीएम मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके अलावा आर्ट्स फैकल्टी के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई थी।

First published on: Jan 28, 2023 06:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola