Ajmer News Father Tortured Daughter: (अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्ट) राजस्थान के अजमेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया, जिससे देखने वालों का कलेजा कांप जाए। यह शख्स कई दिनों से अपने पत्नी और बच्चों को यातनाएं दे रहा था। उसने अपने बच्चों और पत्नी को पहले तो जमकर पीटा, फिर उन्हें घर में रस्सी से बांध दिया और कई दिनों तक भूखा रखा। उसने बच्चों को गर्म लोहे के चिमटे से भी दागा।
कई बार बच्चों को चिमटे से दाग चुका है आरोपी
मामला क्रिश्चियन गंज थाना इलाके का है, जहां महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष हितेश्वरी टाक व पार्षद बीना टाक को महिला और उसके दो बच्चों के साथ क्रूरता की जानकारी मिली थी। जब वह आरोपी के घर पर पहुंचीं तो वह बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। आरोपी की पत्नी ने पार्षद को बताया कि उसका पति कई दिनों से इसी तरह की यातनाएं दे रहा था और कई बार गर्म चिमटे से भी दाग चुका है। दोनों बच्चों के शरीर पर भी किसी गर्म चीज से दागने के निशान थे।
7 साल पहले हुई थी शादी
पीड़ित महिला की आरोपी से 7 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से वह लगातार इसी तरह से उसे परेशान करता आ रहा है। आरोपी ने कई बार पत्नी को जान से मारने की धमकियां भी दी।
यह भी पढ़ें: चेन्नई में एडमिशन, कोटा में रहकर पढ़ाई; पुलिस जांच में छात्र की मौत का राज गहराया
छह माह की मासूम को दीवार पर फेंका
महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष हितेश्वरी टाक ने बताया कि आरोपी पति ने 6 महीने की मासूम बच्ची को दीवार पर भी फेंका था, जिससे उसको चोट आई थी। वहीं, महिला के शरीर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था और उसे बेहोशी की दवाई दी जा रही थी। इतना ही नहीं, उन्हें तीन दिनों से खाना तक भी नहीं दिया गया।
बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हितेश्वरी टाक ने बताया कि जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो मैं महिला के घर पहुंची और उसके दोनों बच्चों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाई, जहां पर उनका इलाज किया गया और फिर उन्हें आश्रय स्थल भेज दिया गया । घटना के बाद अजमेर की क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करते हुए आरोपी पति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, पता चली हादसे की असली वजह
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines