Rajasthan Weather Update: 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश में ओले-बारिश के आसार, आबू में पांचवे दिन भी पारा माइनस में
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update, Rain Alert
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update, Rain Alert
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के पूर्वी हिस्से में हुई बारिश से शनिवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली। पूरा राजस्थान शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग की माने तो 31 जनवरी तक पूरे राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरेंगे। शनिवार को हुई बारिश के चलते तापमान में 4-6 डिग्री तक गिरावट आ चुकी है।
राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभाग में शनिवार को जमकर बारिश हुई। (Rajasthan Weather Update) वहीं, 28 जनवरी से अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, जयपुर, कोटा समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
सुबह-शाम गलन भरी सर्दी से लोगों को दिन में तेज धूप से राहत मिली। (Rajasthan Weather Update) आज भी अधिकांश शहरों में सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। हालांकि बीकानेर, गंगानगर बेल्ट में आसमान में हल्के धुंध और बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 23 से 26 जनवरी को उत्तरी भारत में हुई भारी बर्फबारी के कारण मैदानों में सर्दी तेज हुई है।
उत्तर भारत से आई सर्दभरी हवाओं के कारण राजस्थान में दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। माउंट आबू में आज लगातार पांचवे दिन पारा जमाव बिंदु से नीचे रहा। वहीं फतेहपुर में तापमान माइनस 1.5 और जयपुर के जोबनेर में तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गंगानगर में तापमान 7.4 से गिरकर 5 पर और चित्तौड़गढ़ में तापमान गिरकर 6.8 आ चुका है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान में 31 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा। उसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है। बारिश के साथ आए कोहरे के कारण वाहन चालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
और पढ़िए –मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: