Weather Update: पहाड़ों पर बर्फ और बारिश से मैदानों में 'डबल अटैक', UP के लिए 24 घंटे भारी, IMD का अलर्ट

Weather Update, Weather Update For UP

Weather Update: कुछ दिनों की राहत के बाद अब मौसम के मिजाज से हर कोई परेशान है। उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। रविवार को हुई बारिश से लोगों का छुट्टी का दिन बेकार हो गया। लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी चेतावनी (Weather Update) के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather Update) में अगले 24 बारिश बारिश के आसार है।

30 जनवरी को भी लगातार बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी पुर्वानुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे तक यानी 30 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। बता दें कि रविवार को पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कई इलाकेस जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसी के तहत दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भी दिनभर बारिश हुई।

इस वजह से होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और इसके आसपास के इलाके में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत में अरब सागर से अत्यधिक नमी आ रही है, जो 30 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान हिमालयी इलाकों में वर्षा या फिर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। सोमवार तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की आशंका जताई गई है।

बारिश के कारण तापमान में आई कमी

इसी तरह सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की या छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की गई है। दिल्ली एनसीआर में भी बारिश जारी रहेगी। जानकारी के मुताबिक रविवार और उससे दो दिन पहले से हो रही छुटपुट बारिश के कारण तापमान में भारी कमी आई है। इससे मौसम में गलन भी बढ़ गई है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ