हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: SUV की टक्कर से घायल युवती ने दम तोड़ा; क्यों भिड़े 2 दोस्त, आखिर क्या हुआ था उस रात?

Rajasthan Accident Video Viral: लड़की को लेकर 2 दोस्त आपस में भिड़े और उसके बाद जो हुआ, उसमें लड़की की जान चली गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Accident

Jaipur Rajasthan Accident Video Viral: बुजुर्ग पिता के बुढ़ापे का सहारा थी। छोटे भाई-बहन की पढ़ाई का खर्चा भी उठा रही थी, लेकिन एक रात ने पूरे परिवार के जीवन में अंधेरा कर दिया। राजस्थान में जयपुर में SUV से कुचली गई युवती उमा ने दम तोड़ दिया है। वहीं उसका दोस्त राजकुमार अभी गंभीर घायल है। दूसरी ओर हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे युवक ने SUV से उमा और राजकुमार को कुचला और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरापेी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि आखिर उस रात क्या हुआ था?

 

बीच-बचाव करने में चली गई जान

पुलिस के अनुसार, उमा एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। वह अपने दोस्त राजकुमार के साथ सोमवार रात को एक होटल में गई थी। इस बीच वहां राजकुमार का परिचित मंगेश अरोड़ा आ गया। राजकुमार और मंगेश दोनों ने शराब पी। इस दौरान शराब के नशे में मंगेश ने उमा के बारे में कुछ कह दिया, जिससे राजकुमार को गुस्सा आ गया। दोनों के बीच काफी बहस और गाली गलौज हुई। उस समय होटल स्टाफ ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग कर दिया, लेकिन वे लड़ते-लड़ते बाहर आ गए। गाली गलौज करते हुए मंगेश अपनी SUV में सवार हो गया तो राजकुमार उसे रोकने लगा। उमा ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग करने की कोशिश की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या है वो लैंड स्कैम, जिसमें दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग का केस? ED की चार्जशीट में शामिल हुआ प्रियंका गांधी का नाम

होटल के बाहर अंजाम दी गई वारदात

पुलिस के अनुसार, वीडियो में नजर आ रहा है कि अचानक मंगेश ने SUV स्टार्ट कर दी और वह उमा-राजकुमार को कुचलते हुए निकल गया। मंगलवार सुबह लगभग 5.30 बजे थे। लोगों ने होटल स्टाफ की मदद से दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उमा की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SI दलबीर सिंह ने बताया कि गिरधर मार्ग स्थित एवरलैंड विश होटल के बाहर वारदात हुई। मानसरोवर जयपुर निवासी मंगेश अरोड़ा (35), श्रेया भारद्वाज (30), झुंझुनूं निवासी राजकुमार जाट (35), नीमच मध्यप्रदेश निवासी उमा सुथार (25) एक साथ थे। उमा के पिता बढ़ई थे। उसके 2 भाई-बहन हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Earthquake In Japan: जापान में लगे भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

ACP जवाहर सर्किल संजय शर्मा ने बताया कि उमा की नौकरी से उसका घर चलाता था। राजकुमार जयपुर में प्राइवेट जॉब करता है। मंगेश की मानसरोवर में कपड़े की दुकान है। श्रेया भारद्वाज की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आरोपी मंगेश की तलाश में जुटी है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जल्दी ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola