Earthquake In Japan: जापान में लगे भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

Earthquake In Japan: लगातार तीसरे दिन आज फिर जापान की धरती हिली। भूकंप के जोरदार झटके लगे, हालांकि अभी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग दहशत में हैं।

Earthquake In Japan

Earthquake In Japan

Earthquake of Magnitude 6.3 Japan: जापान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। भूकंप ने जापान के कुरिल द्वीप को हिट किया है। अचानक धरती हिली और लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी इस भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 दिन में तीसरी बार आज भूकंप आया है। 26 दिसंबर की दोपहर 12 बजे जापान के इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) में भूकंप आया था। अगले दिन 27 दिसंबर को जापान के ही होक्काइडो क्षेत्र में भूंकप के झटके लगे थे। आज तीसरे दिन कुरिल द्वीप में भूकंप के झटके लगे हैं।

विज्ञापन

जापान की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी के अनुसार, जापान में 26 दिसंबर को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 थी और इस भूकंप की गहराई 431.3 किलोमीटर रही, लेकिन इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान माल की हानि नहीं हुई। 27 दिसंबर को भूकंप की तीव्रता 5 थी और इसकी गहराई 65.5 किलोमीटर थी। वहीं आज कुरिल द्वीप को 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप ने हिट किया है।

विज्ञापन

ताइवान में भी लगे थे भूकंप के झटके

4 दिन पहले 24 दिसंबर को ताइवान में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 थी। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (JFZ) ने भूकंप आने की पुष्टि की थी। रविवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके ताइवान के लोगों ने महसूस किए थे। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में था, लेकिन इस भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ था।

चीन में भूकंप से मारे गए थे 100 से ज्यादा लोग

19 दिसंबर की रात चीन में जोरदार भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई थी, जिसका केंद्र गांसु की प्रांतीय राजधानी लान्झू से करीब 102 किलोमीटर बेस्ट-साउथ में था। इस भूकंप ने गांसु-किंघई सीमा इलाके को हिट किया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 200 लोग घायल हुए थे। देररात आए इस भूकंप से चीन को जान माल का काफी नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं इस भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ