Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के करीब सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना है, लेकिन अगले 24 घंटों के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने के साथ ही दर्जनभर जिलों में मौसम में बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्र दबाव क्षेत्र से सक्रीय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में बरसात का दौर अब फिर शुरू होने वाला है। जो हल्की तो कहीं भारी गति से बरसेगी। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक फिर से बादल गरज के साथ बरसेंगे। शुरुआती दिनों में इसका असर पूर्वी राजस्थान में ही रहेगा, लेकिन दो दिन बाद पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी बरसात होगी।
अभी पढ़ें – Invest Rajasthan Summit: जयपुर में कल होगा आगाज, देश-विदेश के शीर्ष उद्योगपति होंगे शामिल
इन जिलों में बरसात का अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक और उदयपुर में अगले चार दिनों तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं , करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक व उदयपुर जिले में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले आज भी पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौडगढ़़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा , प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और उदयपुर जिलों के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने के संभावना है।
अभी पढ़ें – ज्ञानवापी विवाद को लेकर आज अहम दिन, कार्बन डेटिंग पर वाराणसी कोर्ट सुना सकती है फैसला
किसानों की बढ़ी चिंता
मौसम विभाग के अनुसार नए मौसमी तंत्र का असर प्रदेश में आगामी पांच दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान पहले दो दिन तक पूर्वी राजस्थान में हल्की से भारी बारिश होगी। बाद में पश्चिमी राजस्थान में भी बादल गरज के साथ हल्की से भारी गति से बरसेंगे। मौमस के जानकारों के अनुसार बरसात के साथ ही राजस्थान में तापमान में भी कमी आएगी। जिससे सर्दी की शुरुआत भी होगी। बरसात की भविष्यवाणी ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। क्योंकि फसल कटाई के समय होने वाली बरसात से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका सताने लगी है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
(Ambien)
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% आरक्षण ही रहेगा लागू
7 mins agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
55 mins agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 hr agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
2 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines